🔳बाजार में लगी वाहनों की कतार, यात्री हुए परेशान
🔳व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने निर्माण सामग्री हटाकर सुचारु किया यातायात
🔳जाम खुलने के बाद यात्रियों ने ली राहत की सांस

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना चौराहे पर डंपर से निर्माण सामग्री गिरने से आवाजाही प्रभावित हो गई। यातायात ठप हो जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने निर्माण सामग्री हटाकर यातायात सुचारु करवाया।

गुरुवार को खैरना चौराहे पर निर्माण सामग्री से लदे डंपर का डाला एकाएक खुलने से काफि मात्रा में निर्माण सामग्री हाइवे के बीचोंबीच गिर गई। गनीमत रही की कोई अन्य यात्री वाहन व बाइक सवार चपेट में नही आया और बड़ा हादसा टल गया। निर्माण सामग्री गिरने से बाजार क्षेत्र में आवाजाही ठप हो गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्री वाहन भी जहां तहां फंस गए। यातायात व्यवस्था चरमराने से हरकत में आए व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने तत्काल निर्माण सामग्री को हाइवे से हटाने का कार्य शुरु किया। तब जाकर आवाजाही शुरु हो सकी। यातायात सुचारु होने पर यात्रियों ने भी राहत की सांस ली।

error: Content is protected !!