🔳भूमिया क्लब टूनाकोट को दी रोमांचक मुकाबले में शिकस्त
🔳पंकज मैन ऑफ़ द मैच जबकि शुभम बने प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट
🔳विजेता व उपविजेता टीम को सौंपी गई चमचमाती ट्रॉफी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
समीपवर्ती तिपोला गांव में हुए किक्रेट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला महादेव क्लब तिपोला ने जीत लिया। विजेता टीम ने रोमांचक मुकाबले में भूमिया क्लब टूनाकोट को 67 रन से मात दी। विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी भेंट की।
मंगलवार को तिपोला स्थित खेल मैदान में खेली जा रही क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबले का शुभारंभ विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने किया। विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल मैदान पर खेल भावना का परिचय दे उत्कृष्ट प्रदर्शन का उद्घाटन किया। क्रिकेट चैंपियनशिप के आयोजन पर आयोजन समिति के प्रयासों की भी सराहना की। फाइनल मुकाबले में महादेव क्लब तिपोला की टीम ने टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी तिपोला की टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर निर्धारित पंद्रह ओवर में 168 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टूनाकोट की टीम पूरी टीम 12 ओवर में 101 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। विजेता टीम के पंकज ने अपनी टीम के लिए 41 रन बनाए तथा महत्वपूर्ण 5 विकेट भी झटके। पंकज को मैच ऑफ द मैच का खिताब दिया गया जबकि शुभम प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। विधायक ने विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्राफी भेंट की। पुष्कर को मैच का आंखों देखा हाल सुनाया।जबकि जयदेव व योगेश ने अंपायर की भूमिका निभाई। इस दौरान ग्राम प्रधान मोहित गोस्वामी, सुनील मेहरा, आनंद सिंह, महेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, रघुवर सिंह, राम लाल, मान सिंह, ललित बेलवाल आदि मौजूद रहे।




