🔳दो पहिया वाहन चालकों पर मंडरा रहा खतरा
🔳जगह जगह फैली सामग्री से आवाजाही हुई खतरनाक
🔳व्यापारियों ने एनएच प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप
🔳व्यवस्था दुरुस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर किए जा रहे निर्माण कार्यों के दौरान हाइवे पर बेतरतीब ढंग से फैलाई जा रही निर्माण सामग्री खतरे का सबब बन गई है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए मुसीबत बढ़ती ही जा रही है। रात के वक्त जोखिम कई गुना बढ़ जा रहा है।लोगों ने लगातार बढ़ रहे खतरे को टालने को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर लोहाली, जौरासी, नावली, रातीघाट, कैंची आदि क्षेत्रों में निर्माण कार्य गतिमान है। कार्यों में प्रयुक्त होने वाली निर्माण सामग्री जगह-जगह बेतरतीब ढंग से फैलाए जाने से दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कई जगह जाम लगने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण सामग्री के हाइवे पर फैलने से वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दो पहिया वाहन चालक जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। लगातार बढ़ रहे खतरे के बावजूद एनएच विभाग अनदेखी पर आमादा है। व्यापारी नेता कुलदीप सिंह खनायत ने आरोप लगाया है की ऐसा लगता है मानो संबंधित विभाग किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है। लगातार खतरा बढ़ने के बावजूद अनदेखी की जा रही है। व्यापार मंडल के गोविन्द नेगी ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। मनीष तिवारी, विक्रम सिंह, सुनील मेहरा, तारा सिंह, विनोद मेहरा आदि ने निर्माण सामग्री को व्यवस्थित करवाए जाने की मांग उठाई है ताकि खतरा टल सके। साफ कहा की यदि अनदेखी की गई तो फिर आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।

error: Content is protected !!