🔳गांव के बाशिंदों ने बिल्डर की मनमानी पर जताई नाराजगी
🔳एसडीएम को ज्ञापन भेज उठाई कार्रवाई की मांग
🔳अतिक्रमण से स्कूली बच्चों की जिंदगी को जताया खतरा
🔳कार्रवाई न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गांवों में बाहरी बिल्डरों की मनमानी से गांवों के बाशिंदे परेशान हैं। रामगढ़ ब्लाक के क्वारब गांव के बाशिंदों ने तल्ला क्वारब विद्यालय के समीप बिल्डर पर अतिक्रमण का आरोप लगाया है। एसडीएम कोश्या कुटोली को शिकायती पत्र भेज जिला पंचायत के वर्षों पुराने रास्ते को भी रोकने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग उठाई है। जल्द अतिक्रमण न हटाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी तक दे डाली है।
क्वारब गांव के बाशिंदों ने वर्षों पुराने विद्यालय के समीप बाहरी बिल्डर के अतिक्रमण किए जाने पर गहरा रोष जताया है। बकायदा बीते दिनों ग्राम पंचायत की खुली बैठक में अतिक्रमण पर निंदा प्रस्ताव भी पास किया है। एसडीएम को भेजे शिकायती पत्र के माध्यम से बताया है की बाहरी बिल्डर के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। तल्ला क्वारब क्षेत्र में स्थित वर्षों पुराने विद्यालय के समीप बिल्डर ने अतिक्रमण कर लिया है जिसमें विद्यालय के नौनिहालों की जिंदगी पर लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है वहीं वर्षों पुराना जिला पंचायत का रास्ता भी अतिक्रमण की जद में आ चुका है। ग्रामीणों ने स्कूल के समीप व जिला पंचायत के रास्ते से तत्काल अतिक्रमण हटाए जाने की मांग उठाई है। चेतावनी भी दी है की यदि जल्द अतिक्रमण नहीं हटवाया गया तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार कर दी जाएगी। ग्राम प्रधान नीमा देवी, डिगर सिंह, हरीश सिंह मेहरा, पूरन सिंह, हरेन्दर सिंह, बहादुर सिंह, प्रेमा बिष्ट, हंसी देवी, पुष्पा देवी, गीता देवी, नीमा रावत,भगवती देवी, माया रावत आदि के हस्ताक्षर हैं।

error: Content is protected !!