🔳जाम बनती जा रही बड़ी समस्या, यात्री परेशान
🔳वाहनों की कतार लगने से स्कूली बच्चों पर मंडरा रहा दुर्घटना का खतरा
🔳खैरना बाजार क्षेत्र बनता जा रहा जाम का गढ़
🔳व्यापारियों ने व्यवस्था दुरुस्त करने की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना क्षेत्र में जाम बड़ी समस्या बन गई है। बाजार में लग रही वाहनों की कतार से आवाजाही करने वाले राहगीरों व स्कूली बच्चों पर भी दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। स्थानीय लोगों ने जाम से निजात दिलाने को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।
कुमाऊं की लाइफ लाइन पर रोजाना हजारों छोटे बड़े वाहन आवाजाही करते हैं। हाइवे के जगह जगह बदहाल होने से दुर्घटनाओं का ग्राफ भी तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। जगह जगह जाम भी बड़ी समस्या बन चुका है। खैरना बाजार क्षेत्र जाम का गढ़ बन चुका है। सुबह से शाम तक कई बार जाम लगने से तराई से पहाड़ तथा पहाड़ से तराई आवाजाही करने वाले यात्रियों व पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जबकि बाजार क्षेत्र में वाहनों की कतार लगने से स्कूली बच्चों व राहगीरों पर भी दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी के अनुसार जाम लगने से बाजार क्षेत्र में व्यवस्था चरमरा जा रही है। दिन भर में कई बार जाम की समस्या पैदा हो जा रही है। व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र को जाम से निजात दिलाने को ठोस उपाय किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।




