🔳अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, व्यवस्थाएं चाक चौबंद
🔳जांच, उपचार में नहीं करना होगा भुगतान
🔳आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
🔳सीएमओ ने जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों के लिए जारी किए निर्देश
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी करने वाले मतदान व सुरक्षा कर्मियों को अस्पतालों में कैश लैस (निशुल्क) उपचार कराया जाएगा। सीएचसी गरमपानी के चिकित्सा प्रभारी डा. सतीश पंत के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर ली गई है। मतदान व सुरक्षा कर्मियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों अंतिम चरण में पहुंच चुकी है‌। आदर्श आचार संहिता लगने के साथ ही निर्वाचन विभाग ने निर्वाचन प्रक्रिया में जुटने वाले सभी विभागों को अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए है। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी तैयारी में जुट गया है। मतदान व सुरक्षा कर्मियों के स्वास्थ्य पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। सभी सरकारी अस्पतालों में बकायदा मतदान प्रक्रिया में जुटने वाले कार्मिकों व सुरक्षा कर्मियों को निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। किसी भी प्रकार के उपचार व जांच का कोई भी भुगतान कार्मिकों को नहीं करना पड़ेगा। सीएचसी गरमपानी के चिकित्सा प्रभारी डा. सतीश पंत के अनुसार मुख्य चिकित्साधिकारी से आदेश मिलने के बाद सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर ली गई है। स्वास्थ्य कर्मियों को भी अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान व सुरक्षा कर्मियों को सभी प्रकार की जांच व उपचार निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

error: Content is protected !!