🔳कांग्रेसी नेता ने चौकी प्रभारी खैरना को सौंपा ज्ञापन
🔳लगातार बढ़ रही तस्करी से गांवो के अशांत होने का जताया अंदेशा
🔳यातायात नियमों के उल्लघंन का भी दिया हवाला
🔳मामले में कार्रवाई किए जाने पर दिया जोर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों से शराब तस्करी का आरोप लगा कांग्रेसी नेता ने चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग उठाई है। बताया है की यातायात नियमों की भी खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। शराबियों के बढ़ते आंतक से भी शांति व्यवस्था बिगड़ने का अंदेशा बना हुआ है।
बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाले रातीघाट – बेतालघाट मार्ग से गांवों को शराब तस्करी किए जाने का आरोप लगा मल्लाकोट निवासी कांग्रेसी नेता कृपाल सिंह ने चौकी प्रभारी खैरना को शिकायती पत्र सौंप बताया है की रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग से दो पहिया व चार पहिया वाहनों के जरिए आसपास के गांवों में शराब तस्करी की जा रही है। गांवों में अवैध शराब पहुंचने से माहौल भी अशांत होता जा रहा है। वहीं मोटर मार्ग पर यातायात नियमों की भी खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिससे आवाजाही करने वाले यात्रियों की जिंदगी पर खतरा बढ़ता ही जा रहा है। कृपाल सिंह चौकी प्रभारी से मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!