🔳निष्पक्ष चुनाव के मद्देनजर खैरना पुलिस ने कसी कमर
🔳तराई से पहाड़ जा रहे छोटे बड़े वाहनों की हुई चेकिंग
🔳यातायात नियमों के उल्लंघन पर 3750 रुपये वसूला जुर्माना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर खैरना पुलिस ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर विशेष चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। तराई से पहाड़ जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली गई। यातायात नियमों के उल्लंघन पर पैंतीस सौ रुपये जुर्माना भी वसूला गया। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा।
लोकसभा चुनाव की तैयारी के बीच पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है।पहाड़ को मादक पदार्थों की तस्करी व चुनाव को प्रभावित करने वाली किसी भी प्रकार की सामग्री को रोकने के लिए चौकी पुलिस खैरना की टीम ने प्रभारी धर्मेंद्र कुमार की अगुवाई में हाईवे पर लोहाली के समीप विशेष चेकिंग अभियान चलाया। तराई से पहाड़ जा रहे छोटे-बड़े वाहनों को रोककर सघन तलाशी ली गई। इस दौरान तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, बगैर कागजात हाईवे पर वाहन दौड़ा रहे सात छोटे-बड़े वाहन चालकों के चालान कर 3500 रुपये जुर्माना वसूला गया जबकि पांच लोगों पर शांति भंग करने पर पुलिस एक्ट में चालान कर 1250 रुपया जुर्माना लगाया गया। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार यातायात के नियमों का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वहीं निष्पक्ष चुनाव के मद्देनजर हाईवे पर अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान राजेंद्र सती, जगदीश धामी, प्रयाग जोशी आदि मौजूद रहे।




