🔳जंगलों में नहीं थम रहा आग का तांडव
🔳कैंची क्षेत्र स्थित नाचक गांव से सटा जंगल धधका
🔳देर शाम तक जंगल से उठता रहा धुएं का गुबार
🔳एक के बाद एक जंगल आग से होते जा रहे राख
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
जंगलों को आग से बचाने के दावे धरातल पर खोखले साबित हो रहे हैं। जंगलों के आग से खाक होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। कैंची क्षेत्र स्थित नाचक गांव से सटा जंगल दिनभर धधकता रहा। कई हेक्टेयर वन संपदा खाक होने का अंदेशा है। देर रात तक जंगल से धुएं का गुबार उठता रहा।
आसपास के जंगलों आग से धधकने के बाद शुक्रवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित कैंची क्षेत्र में नाचक गांव से सटा जंगल आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते आग ने जंगल के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया। आग की लपटों का विकराल रुप देख आसपास के गांवों के बाशिंदे भी सख्ते में आ गए। गनीमत रही की आग आबादी की ओर नही पहुंची और बड़ा हादसा टल गया। एक के बाद एक जंगलों के आग से नष्ट होने के बावजूद वन विभाग जंगलों को बचाने में फिसड्डी साबित हो रहा है। हाइवे पर रातीघाट क्षेत्र में भी शिप्रा नदी से सटी चट्टान पर आग लगने से उठे धुएं के गुबार से हाइवे पर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट, संजय सिंह, मनीष तिवारी, गोधन सिंह, विक्रम सिंह, हीरा सिंह आदि ने लगातार जंगलों के आग से खाक होने के बावजूद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। जंगलों को बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग उठाई है।




