🔳गांव की महिलाओं को किया गया सम्मानित
🔳चैत की भिटोली व महिला दिवस महोत्सव के तहत हुआ कार्यक्रम
🔳बीडीओ बेतालघाट ने योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का किया आह्वान
🔳बगैर प्रलोभन के मतदान का दिलाया संकल्प
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर सिरोडी़ गांव में हुए कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित किया गया। चैत की भिटोली कार्यक्रम के तहत उपहार भी बांटे गए। बीडीओ बेतालघाट ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। गांवों के वासिदों ने समस्याओं के समाधान की मांग भी उठाई। बीडीओ ने जल्द समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प भी दिलाया।
सिरोडी़ गांव में गुरुवार को महिला दिवस महोत्सव तथा चैत की भिटोली कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ बेतालघाट महेश चंद्र गंगवार तथा ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट व ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव शेखर दानी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। बीडीओ महेश चंद्र गंगवार ने महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। ग्राम प्रधान नीमा ने कहा की आज प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं बढ़चढ़ कर भागीदारी कर आगे बढ़ रही है। स्वरोजगार कर आर्थिकी मजबूत करने में जुटी है। कार्यक्रम के दौरान गांव की करीब पचास से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया जबकि कई महिलाओं को चैत की भटोली वितरित की गई। महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। संचालन ग्राम विकास अधिकारी दीपेन्द्र शर्मा ने किया। पीसीएस परीक्षा में सफलता पाने वाली स्थानीय प्रज्ञा की माता कुसुम देवी को भी सम्मानित किया गया। बीडीओ महेश चंद्र गंगवार ने क्षेत्रवासियों को आगामी लोकसभा चुनाव में प्रलोभन से प्रभावित हुए बगैर मतदान करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान ग्राम प्रधान भवाली गांव ज्योति बिष्ट,गीता ढेला, कमला बिष्ट, मुन्नी बिष्ट, तुलसी बिष्ट, हेमा बिष्ट, प्रेमा बिष्ट, कमला निगलटिया, बबीता निगलटिया, गोविंदी ढेला आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!