🔳दिन दोपहर आबादी के नजदीक तक पहुंचने से खतरा हुआ दोगुना
🔳आए दिन मवेशियों के मारे जाने से पशुपालक परेशान
🔳गुलदार के आंतक से निजात दिलाने की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

समीपवर्ती मलौना गांव में गुलदार की आवाजाही तेज होने से गांव के बाशिंदे खौफजदा हैं। गुलदार के आए दिन मवेशियों को मार डालने से पशुपालकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है वहीं आबादी के बीचोंबीच तक गुलदार के पहुंचने से बड़ी घटना का अंदेशा भी बना हुआ है।
गांवों में गुलदार पशुपालकों के बड़ी परेशानी बन चुका है। मवेशियों के मारे जाने से जहां गांवों में आय का एकमात्र जरिया पशुपालन भी चौपट होता जा रहा है वहीं गांव के बाशिंदों की जिंदगी पर भी खतरा बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को गुलदार ने पशुपालक मदन सिंह की बकरी गांव के समीप ही ढेर कर डाली। दिन दोपहर हुई घटना से हड़कंप मच गया। दिन में ही गुलदार के आबादी तक पहुंचने से ग्रामीण दहशत में हैं। स्कूली बच्चों पर भी खतरा मंडराने लगा है जबकि महिलाएं भी खेतों में जाने में डरने लगी है। ग्रामीणों के अनुसार कई बार गुलदार के आंतक से निजात दिलाए जाने की मांग उठाए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। खतरा दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। ग्रामीणों ने पशुपालक को मुआवजा देने तथा गांव के समीप पिंजरा लगाए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!