🔳एनएच विभाग के सुध न लेने से बिगड़ते जा रहे हालात
🔳पहाड़ी से भूस्खलन का खतरा तो हाइवे की दुर्दशा से लोग परेशान
🔳जान हथेली पर रख आवाजाही को हुए मजबूर
🔳पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने जताया रोष
🔳 लापरवाह रवैए पर बड़ी घटना का जताया अंदेशा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर दो पांखी क्षेत्र में आवाजाही खतरनाक हो चुकी है। उपर से दरक रही थुआ की पहाड़ी बड़े खतरे की ओर इशारा कर रही है तो वहीं हाइवे की दुर्दशा आवाजाही करने वाले लोगों पर भारी पड़ती जा रही है। बावजूद एनएच प्रशासन अनदेखी पर आमादा है। पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने लगातार बिगड़ रही स्थित पर रोष जताया है। हाइवे की बदहाली के लिए एनएच विभाग को जिम्मेदार ठहराया है।
हाइवे पर दो पांखी क्षेत्र में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। चौड़ीकरण के नाम पर थुआ की पहाड़ी का सीना भारी भरकम मशीनों से चीर डाल कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से पहाड़ी से लगातार भूस्खलन का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। पहाड़ी पर लटक रहे बोल्डर बड़ी घटना की ओर इशारा कर रहे हैं। वहीं हाइवे के हालात भी नासाज हो चुके हैं। बड़े बड़े गड्डे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। बीते बुधवार रात के वक्त गड्डे में जाकर ही आपातकालीन 108 सेवा के वाहन का एक्शल टूट गया। मरीज के साथ ही आवाजाही करने वाले यात्रियों को भी डेढ़ घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बिगड़ रही स्थित के बावजूद एनएच विभाग की कुंभकरणीय नींद नहीं टूट रही। स्थानीय विरेन्द्र सिंह, कुबेर सिंह, पंकज नेगी, मनीष तिवारी, तारा सिंह बिष्ट, फिरोज अहमद, मनोज नैनवाल, हीरा सिंह, विक्रम सिंह बिष्ट आदि ने दो पांखी क्षेत्र में लगातार बिगड़ रही स्थित को मानवजनित आपदा करार दे कार्रवाई की मांग उठाई है। जल्द पहाड़ी के उपचार व हाइवे को दुरुस्त किए जाने पर जोर दिया है। अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।इधर एनएच के अधिशासी अभियंता एमबी थापा के अनुसार दो पांखी क्षेत्र में हाइवे की चौड़ाई बढ़ाएं जाने का कार्य जल्द शुरु कर दिया जाएगा। हाटमिक्स का कार्य भी शुरु कर दिया गया है।

error: Content is protected !!