🔳जाम में फंसे केंद्रीय मंत्री ने मरीज की मदद को बढ़ाए हाथ
🔳तत्काल दूसरे वाहन से मरीज को भिजवाया एसटीएच हल्द्वानी
🔳सीएमओ व एसटीएच प्रबधंन को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
🔳खैरना पुलिस की टीम ने बामुश्किल यातायात कराया सुचारु

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर अतिसंवेदनशील दोपांखी क्षेत्र में अल्मोड़ा से मरीज को लेकर हल्द्वानी जा रही का आपातकालीन 108 वाहन का टायर निकलने से यातायात ठप गया। आवाजाही ठप होने से केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट का काफिला व दो अन्य एंबुलेंस भी जाम में फंस गई‌। केंद्रीय मंत्री ने तत्काल दूसरे वाहन से मरीज को सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया। सीएमओ व एसटीएच प्रबधंन को मरीज को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। खैरना पुलिस की टीम ने बामुश्किल यातायात सुचारु किया।

बुधवार को अल्मोड़ा से आपातकालीन 108 वाहन मरीज को लेकर हल्द्वानी की ओर रवाना हुआ। वाहन हाइवे पर अतिसंवेदनशील दोपांखी क्षेत्र में पहुंचा ही था की एकाएक वाहन का टायर बाहर निकल गया। गनीमत रही की चालक ने हाइवे पर ही वाहन रोक दिया। वाहन के हाइवे के बीचोंबीच फंसने से यातायात ठप हो गया। दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की कतार लग गई। अल्मोड़ा से हल्द्वानी लौट रहे केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट भी जाम में फंस गए। जबकी दो आपातकालीन 108 भी जाम में फंस गई। केंद्रीय मंत्री ने मरीज के पास पहुंचकर जानकारी ली। सूचना पर चौकी पुलिस खैरना की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मरीज को तत्काल दूसरे वाहन से हायर सेंटर हल्द्वानी भेजा गया। केंद्रीय मंत्री ने सीएमओ डा. श्वेता भंडारी व एसटीएच प्रबधंन से दूरभाष पर संपर्क साध मरीज को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। करीब एक घंटे जाम में फंसे रहने के बाद केंद्रीय मंत्री भी हल्द्वानी को रवाना हुए। पुलिस ने बामुश्किल यातायात सुचारु करवाया।

error: Content is protected !!