🔳महिला सभागार में हुई बैठक में हुआ तैयारियों पर मंथन
🔳जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से लिया संगठनात्मक कार्यों का फिडबैक
🔳केंद्रीय मंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
🔳कार्यकर्ताओं ने दिलाया प्रत्येक बूथ से रिकार्ड मतों से जीत दिलाने का भरोसा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित महिला सभागार में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा की देश में राम राज स्थापित हो चुका है। कार्यकर्ताओं से गांवों के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।
बुधवार को सभागार में हुई बैठक का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट तथा मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह ने संयुक्त रुप से किया। जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कहा की भाजपा की निति रिती से आज आमजन भाजपा से तेज़ी से जुड़ रहा है। कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती के टिप्स दिए। मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला जीना, किसान मोर्चा के दलिप सिंह बोहरा ने संगठन की मजबूती को किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने केंद्र व राज्य सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश हित में लिए गए निर्णय इतिहास रच रहे है। गरीबों को समय पर योजनाओं लाभ मिलना ही राम राज है। कहा की संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में प्रतिभाग करने के निर्देश देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नैनीताल लोकसभा की जनता का मान सम्मान बढ़ाया। केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से सूदूर गांवों के बाशिंदों को योजनाओं का लाभ दिलाने का आह्वान किया। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की बिंदुवार जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पदाधिकारियों को सांसद प्रत्याशी को प्रत्येक बूथ से रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान मनोज पडलिया, दीवान सिंह, तारा भंडारी, दया किसन पोखरिया, अरविंद पडियार, तारा भंडारी, रमेश सुयाल, विजय कुमार, हीरा सिंह, गोविन्द नेगी, विनोद मेहरा, प्रवीण पडलिया, मनीष तिवारी, नीरज बिष्ट, योगेश, ललित दानी, सोबन करायत, रेखा बिष्ट, दीपा जलाल, राधा, निर्मला, खष्टी, सरिता आदि मौजूद रहे।




