🔳अधिकारियों को दिए तय समय कार्य पूरे करने के निर्देश
🔳जीआइसी भुजान के खेल मैदान में हुआ कार्यक्रम
🔳केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई
🔳क्षेत्रवासियों को दिलाया समस्याओं के समाधान का भरोसा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
समीपवर्ती भुजान क्षेत्र में विधायक रानीखेत ने करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। कहा की केंद्र व राज्य सरकार गांवों के विकास को प्रतिबद्ध है। गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगो ने विधायक का स्वागत किया।
मंगलवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान के खेल मैदान में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने विधायक का स्वागत किया। लोगों ने समस्याओं के समाधान को ज्ञापन सौंपे। विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान का भरोसा दिलाया। विधायक ने भुजान – मेहरखोला, कनोली, गंगोडा, सौला पेयजल पेयजल योजना समेत विभिन्न गांवों में करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने सभी कार्य तय समय पर पूरा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। विधायक ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिना योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। क्षेत्रवासियों ने तमाम समस्याओं के ज्ञापन विधायक को सौंपे। विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मुकेश पांडे, रमेश खनायत, दलिप सिंह बोहरा, पनी राम, नवीन जोशी, सुनील मेहरा, राजेंद्र सिंह नेगी, गजेन्द्र सिंह नेगी, पान सिंह, गणेश नेगी, खुशाल सिंह, धन सिंह, विरेन्द्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।




