🔳कई बार विभाग को किया पत्राचार पर नहीं मिला लाभ
🔳निराश होकर अब मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
🔳पिता ने विधायक के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन
🔳बेटियों को योजना का लाभ दिलाने की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

समय-समय योजनाओं का नाम बदल देने व शत प्रतिशत लाभ देने के दावे के बावजूद बेटियों को गौरा देवी कन्या धन योजना का लाभ नहीं मिल सका है। रातीघाट निवासी ग्रामीण ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज सात वर्ष से योजना से लाभान्वित होने का इंतजार कर रही बेटियों को लाभ दिलाए जाने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि कई बार अधिकारियों को पत्राचार करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।
दरअसल गौरा देवी कन्या धन योजना के तहत बेटियों को धनराशि उपलब्ध कराए जाने की योजना थी ताकि बेटियां डिप्लोमा हासिल कर स्वरोजगार व रोजगार से जुड़ आत्मनिर्भर बन सके। इसी उम्मीद के साथ बेतालघाट ब्लॉक के रातीघाट निवासी किशन चंद्र की दो बेटियों ने भी जीआइसी रातीघाट से इंटरमीडिएट करने के बाद योजना के लिए आवेदन किया पर अब आवेदन करने के बाद सात वर्ष का लंबा समय बीत जाने के बावजूद आज तक दोनों बेटियां योजना से वंचित है। पिता किसन चंद्र ने विधायक सरिता आर्या के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज बताया है की बेटियों को योजना का लाभ दिलाने को विभागीय अधिकारियों के चक्कर काटते काटते सात वर्ष का लंबा समय बीत चुका है बावजूद आज तक बेटियों को लाभ नहीं मिल सका है जबकि सरकार लगातार बेटियों को लाभान्वित करने की बात कह रही है किसन चंद्र ने तत्काल दोनों बेटियों को योजना से लाभान्वित किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!