🔳दो करोड़ रुपये से तैयार सड़क पर आवाजाही हुई खतरनाक
🔳अवर अभियंता से लेकर अधिशासी अभियंता तक कर रहे सुधार का दावा
🔳धरातल पर खस्ताहाल हो चुका महत्वपूर्ण मोटर मार्ग
🔳मोन- सरागाखेत – क्वारब मोटर मार्ग दो वर्ष से झेल रहा बदहाली का दंश
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर मोना रोड से क्वारब गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान हैं। पीएमजीएसवाई विभाग की अधिशासी अभियंता के दावे भी हवा हवाई साबित हो रहे हैं। अधिशासी अभियंता रोड को दुरुस्त न करने पर ठेकेदार का अनुबंध समाप्त करने तक का दावा कर चुकी है बावजूद सड़क की हालत में कुछ भी सुधार नहीं हो सका है। अधिशासी अभियंता ने अब एक बार फिर ठेकेदार को जल्द सड़क को दुरुस्त करने को निर्देशित करने का दावा कर दिया है।
सूदूर गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए केंद्र व राज्य सरकार करोड़ों रुपये का बजट उपलब्ध खर्च कर रही है पर निर्माण कार्यों में मुनाफे के फेर में गुणवत्ता का ध्यान न रखे जाने से करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़कें बदहाली का दंश झेल रही है। जिसका खामियाजा गांवों के बाशिंदों को भुगतना पड़ रहा है। अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद की सीमा से क्वारब गांव को जोड़ने के लिए दो वर्ष पूर्व मोटर मार्ग का निर्माण किया गया। सड़क निर्माण होने ग्रामीणों को सुगम यातायात की उम्मीद जगी। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से लगभग साढ़े चार किमी सड़क पर डामरीकरण किया गया। अब सड़क की हालत बद से बद्तर हो चुकी है। कदम कदम पर गड्डे गुणवत्ता की हकीकत बयां कर रही है। बरसाती पानी की निकासी को बने कलमठ तक बंद है। सड़क के बदहाल होने से क्वारब गांव के बाशिंदों को आवाजाही में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दो वर्ष के अंतराल में ही दो करोड़ रुपये की लागत से हुए डामरीकरण के दम तोड़ जाने से गांव के बाशिंदों में गहरा रोष व्याप्त है। सड़क की हालत में सुधार को संबंधित ठेकेदार को दो नोटिस भी दिए जा चुके हैं। बीते दिनों विभाग की अधिशासी अभियंता मीना भट्ट तक जल्द सड़क सुधार का दावा कर चुकी है पर हालात आज भी जस के तस बने हुए हैं। विभागीय अधिकारियों के निर्देश के बावजूद ठेकेदार अड़ियल रवैया अपनाए हुए हैं। अब एक बार फिर पीएमजीएसवाई विभाग की अधिशासी अभियंता मीना भट्ट ने जल्द सड़क को दुरुस्त करवाने का दावा किया है। अधिशासी अभियंता के अनुसार जल्द सड़क को दुरुस्त करवा लिया जाएगा। बहरहाल दावों के बीच गांव के बाशिंदे बदहाल सड़क पर आवाजाही को मजबूर हैं।

error: Content is protected !!