🔳खतरा टालने को क्रश बैरियर लगाने का कार्य शुरु
🔳खैरना से भुजान बाजार के बीच शुरु हुआ काम
🔳एक के बाद एक दुर्घटनाएं सामने आने से बढ़ता जा रहा जोखिम
🔳स्टेट हाइवे से दो वाहनों के कोसी नदी क्षेत्र में गिरने से दो लोग गंवा चुके हैं जान
🔳क्रश बैरियर स्थापित होने के बाद राहत मिलने की उम्मीद
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर भुजान से खैरना के बीच हादसे टालने को कवायद तेज हो गई है। खतरे वाले स्थान पर सुरक्षित यातायात को क्रश बैरियर लगाने का कार्य शुरु कर दिया गया है। सुरक्षात्मक कार्य शुरु होने से अब दुर्घटना का खतरा कम हो सकेगा। तीखी नजर समाचार पोर्टल ने बीते दिनों जनहित से जुड़ा मुद्दा उठाकर सुरक्षा के प्रबंध किए जाने की ओर ध्यान खिंचा था।
खैरना से भुजान बाजार के बीच डेढ़ किमी दायरे में आवाजाही बेहद ख़तरनाक हो चुकी है। आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते जा रहे हैं। बीते दिनों में ही दो लोगों जान भी गंवा चुके हैं। स्टेट हाईवे पर कोसी नदी की ओर सुरक्षा कार्य न होने से खतरा लगातार बढ़ते ही जा रहा है। लगातार घटनाएं सामने आने से आवाजाही करने वाले यात्रियों व पर्यटकों की जिंदगी पर भी खतरा बढ़ता ही जा रहा है। रात के वक्त जोखिम कई गुना बढ़ जा रहा है। दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ने पर तीखी नजर समाचार पोर्टल ने लगातार बढ़ रहे खतरे की ओर ध्यान खिंच प्रमुखता से ख़बरें प्रकाशित की। हरकत में आए लोनिवि ने अब भुजान से खैरना के बीच सुरक्षित यातायात को क्रश बैरियर लगाने का कार्य शुरु करवा दिया है पहले चरण में कतरे वाले स्थानों को चिह्नित कर कार्य शुरु कर दिया गया है। क्रश बैरियर लगाने से अब काफि हद तक दुर्घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।




