🔳बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में पेयजल संकट का उठाया मुद्दा
🔳जंगली व आवारा गौवंशीय पशुओं से खेती बचाने की उठाई मांग
🔳एसडीएम कोश्या कुटोली को भेजा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन
🔳जल्द समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन का ऐलान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में जंगली व आवारा जानवरों से लगातार चौपट होती जा रही खेती व पेयजल संकट पर गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया है की गांव के बाशिंदे परेशानियों का सामना करने को मजबूर हो चुके हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। एसडीएम को ज्ञापन सौंप समस्याओं का समाधान किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
सोमवार को कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कोश्या कुटोली तहसील में प्रशासनिक अधिकारी भगवती भंडारी के माध्यम से उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भेज बताया की बेतालघाट ब्लॉक के चापड़, बिनाकोट, रोपा सेरा आदि गांवों में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है गांवों के बाशिंदे बूंद बूंद पानी को तरस रहे है। मजबूरी में दूरदराज से पानी ढोना मजबूरी बन चुका है। गांवों में जंगली जानवरों से खेती चौपट होती जा रही है। आवारा गौवंशीय पशु भी परेशानी का सबब बन चुके है बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही। लंबे समय से गांवों के बाशिंदे समस्याओं के समाधान की मांग उठा चुके हैं बावजूद अनदेखी की जा रही है। महिला कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जल्द समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। दो टूक चेतावनी दी की यदि उपेक्षा हुई तो फिर महिला कांग्रेस गांव के बाशिंदों को साथ लेकर आंदोलन को मजबूर हो जाएगी। इस दौरान मंजू पंत,चंपा बोहरा, माया बोहरा, सीता देवी, राधिका भंडारी, जीवंती देवी, ललिता कोहली, माधवी देवी, पुष्पा देवी, भावना देवी, खष्टी तिवाड़ी आदि मौजूद रहे।




