🔳विशेष टीम पर होगा मॉनिटरिंग का जिम्मा
🔳तीन विभाग मिलकर चलाएंगे ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान
🔳नियमों को रौंदने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
🔳जिला खनन अधिकारी ने किया अवैध खनन पर सख्ती से अंकुश का दावा

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

कोसी नदी क्षेत्र में वैध की आड़ में अवैध खनन पर शिकंजा कसने को खनन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। उपखनिज पट्टों की विशेष मॉनिटरिंग के साथ ही छापेमारी अभियान भी चलाया जाएगा। जिला खनन अधिकारी ताजेश्वर सिंह के अनुसार अवैध खनन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अवैध खनन के लिए कुख्यात कोसी घाटी क्षेत्र में अवैध खनन पर सख्ती से अंकुश लगाने को पुलिस, प्रशासन, परिवहन व खनन विभाग संयुक्त रुप से अभियान चलाएगा। बकायदा पूरे क्षेत्र में चैकिंग अभियान भी चलाया जाएगा। नियमों को रौंदने वालों के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी भी शुरु कर दी गई है। खनन विभाग ने अवैध खनन पर अंकुश को बकायदा विशेष रणनीति भी तैयार कर ली है। विशेष टीम का गठन भी किया जा चुका है। विशेष टीम अवैध खनन पर सख्ती से अंकुश लगाने को ताबड़तोड़ छापेमारी करेगी। नियमों का उल्लघंन करने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला खनन अधिकारी ताजेश्वर सिंह के अनुसार कोसी नदी क्षेत्र में अवैध खनन पर अंकुश लगाने को विशेष रणनीति तैयार कर ली गई है। नियमों का उल्लघंन करने वालों को बख्सा नहीं जाएगा। साफ़ कहा की पूरे क्षेत्र की मॉनिटरिंग की जाएगी। अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!