🔳बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों के ग्रामीण हो चुके परेशान
🔳कार्ड में यूनिट दर्ज न होने से नहीं मिल रहा खाद सुरक्षा योजना का लाभ
🔳अधिकारियों के चक्कर काटते काटते ग्रामीण हुए मायूस
🔳संबंधित विभाग की ऑनलाइन साइड में यूनिट चढ़ने के बाद मिलता है लाभ
🔳 ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव ने जताई गहरी नाराजगी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ लेने को बेतालघाट ब्लॉक के लगभग दो सौ से ज्यादा लाभार्थी इंतजार कर रहे हैं पर एक वर्ष बीत जाने के बावजूद भी गांव के बाशिंदे योजना से वंचित हैं। योजना का लाभ न मिलने से ग्रामीणों में गहरा रोष भी व्याप्त है। पूर्ति निरीक्षक अनीता पंत के अनुसार वर्तमान में विभाग की आनलाइन साइड में नई यूनिट नहीं चढ़ पा रही है। जैसे ही अपडेट होगा तो नई यूनिट भी जोड़ लाभ दिलवाया जाएगा।
सरकार योजनाएं तो तैयार कर रही है पर सही ढंग से होमवर्क न होने से योजनाओं से लाभार्थियों को लाभ नहीं मिल पा रहा। सरकार की महत्वाकांक्षी खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्रति यूनिट तीन किलो चावल व दो किलो गेहूं उपलब्ध कराने का प्रावधान है। योजना लागू होने से पहले पात्रों को हां और अपात्रों को न कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को चिह्नित किया गया। उम्मीद थी की पात्रों को योजना का समुचित लाभ मिल सकेगा पर पिछले एक वर्ष से भी अधिक समय से अकेले बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों के दो सौ से भी ज्यादा पात्र योजना से लाभ मिलने का इंतजार कर रहे हैं। कार्ड में नई यूनिट न दर्ज होने से लाभार्थी परेशान हैं। ग्रामीण अधिकारियों के चक्कर काटते काटते थक चुके हैं पर बार बार मायूसी ही हाथ लगी रही है। अधिकारी विभाग की साइड में नए यूनिट न चढ़ पाने का हवाला दे ग्रामीणों को वापस लौटा दे रहे हैं। पिछले एक वर्ष से इंतजार के पल गिन रहे ग्रामीणों का अब सब्र भी जवाब देने लगा है। पंचायत प्रतिनिधियों का पारा भी चढ़ने लगा है। ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव शेखर दानी ने इसे विभागीय लापरवाही करार दे ग्रामीणों को योजना से वंचित रखने कि आरोप लगाया है। जल्द लाभार्थियों को लाभ दिलाने की मांग भी उठाई है। इधर नागरिक खाद्य आपूर्ति विभाग की पूर्ति निरीक्षक अनीता पंत के अनुसार फिलहाल विभाग की आरसीएमएस ऑनलाइन साइड में नई यूनिट नहीं चढ़ रही हैं। पुराने यूनिट घटने पर वेटिंग यूनिट चढ़ाकर ग्रामीणों को लाभ दिलवाया जाएगा।




