🔳टक्कर के बाद छिटककर दूर जा गिरा बाइक सवार
🔳खैरना बाजार क्षेत्र में हुई घटना से मचा हड़कंप
🔳दुर्घटना के बाद यातायात हुआ ठप
🔳खैरना पुलिस के टीम ने सुचारु कराया यातायात
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक विपरीत दिशा से आ रही कार से जा टकराई। बाइक सवार युवक छिटककर दूर जा गिरा। गनीमत रही कि वह मामूली रुप से चोटिल हुए। दुर्घटना से हाईवे पर यातायात भी ठप हो गया। चौकी पुलिस खैरना ने मौके पर पहुंच जानकारी जुटाई। यातायात भी सुचारु कराया।
सोमवार को गौचर, चमोली निवासी मुकेश नैनीताल से कार लेकर यूके 07 डीएम 5736 से चमोली को रवाना हुए। मुकेश हाइवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में पहुंचे ही थे की विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक उनकी कार से जा टकराई। बाइक के टकराने से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार मनर्सा, काकड़ीघाट निवासी प्रमोद टक्कर के बाद हवा में उछलता हुआ दूर जा गिरा। आसपास के व्यापारियों ने मौके पर पहुंच बाइक सवार को सुरक्षित स्थान पर बैठाया। गनीमत रही की प्रमोद मामूली रुप से चोटील हुआ। दुर्घटना से हाइवे पर आवाजाही भी ठप हो गई। दुर्घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, राजेंद्र सती मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटाकर यातायात सुचारु करवाया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरु कर दी है।




