🔳सर्वसम्मति से चुने गए सरपंच व पदाधिकारी
🔳एकजुटता के साथ वन पंचायत समिति की मजबूती को लिया संकल्प
🔳गांव में स्थित पंचायत भवन में संपन्न हुई प्रकिया
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के मझेडा़ गांव में वन पंचायत समिति का गठन कर लिया गया। सर्वसम्मति से कैलाश पांडे को सरपंच की जिम्मेदारी सौंपी गई जबकि आठ लोगों को पंच चुना गया । नवनियुक्त पदाधिकारियों ने वन पंचायत की मजबूती को एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
सोमवार को मझेडा़ गांव स्थित पंचायत भवन में हुई बैठक में तमाम अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। वन पंचायत समिति के गठन की प्रक्रिया राजस्व उपनिरीक्षक विजय नेगी व ग्राम प्रधान भास्कर चंद्र की देखरेख में शुरु की गई। सर्वसम्मति से कैलाश पांडे को सरपंच चुना गया जबकि रंजन कुमार त्रिपाठी, पुष्कर चंद्र त्रिपाठी, अजय पांडे, राजेंद्र पाल, रमा त्रिपाठी, भगवती पाठक, मीना देवी को पंच की जिम्मेदारी सौंपी गई। ग्राम प्रधान भास्कर चंद्र ने सभी पदाधिकारियों से मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा की वन पंचायत की मजबूती व पौधरोपण महाअभियान चलाने को सब साथ लेकर कार्य किया जाएगा। इस दौरान राकेश कुमार, नवीन चंद्र, दीप चंद्र त्रिपाठी, रमेश चंद्र, कैलाश चंद्र आदि मौजूद रहे।




