🔳 प्रदेश के मुखिया ने स्वीकृत की धनराशि
🔳पथ प्रकाश व्यवस्था होगी चाक चौबंद
🔳 सौन्दर्यकरण कार्य से नए लुक में नजर आएगा क्षेत्र

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

देश विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के आस्था के केंद्र सुप्रसिद्ध कैंची धाम में सुविधाएं विकसित करने को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 28 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। स्वीकृत धनराशि से कैंची क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था व सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। बजट स्वीकृति से अब कैंची धाम क्षेत्र में सुविधाएं विकसित किए जाने का कार्य शुरु होगा।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम में देश विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। रोजाना श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। पहले चरण में क्षेत्र में सैकड़ों वाहनों के लिए पार्किंग अस्तित्व में आ चुकी है। वहीं कैंची धाम को मंदिर माला मिशन योजना से भी जोड़ा जा चुका है। पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए हेली सेवा शुरु करने को हैलीपेड के लिए जमीन की तलाश भी तेज हो चुकी है। अब कैंची धाम क्षेत्र में पथ प्रकाश व सौंदर्यीकरण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 28 करोड़ रुपये के बजट को हरी झंडी दे दी है। बजट अवमुक्त होते ही कार्य शुरु होने की उम्मीद है। सौंदर्यीकरण व अन्य महत्वपूर्ण कार्य होने के बाद कैंची धाम क्षेत्र में व्यवस्थाएं चाक चौबंद हो जाएगी।

error: Content is protected !!