🔳मंदिर परिसर से पार्किंग तक लगी रही श्रद्धालुओं की कतार
🔳बाबा नीम करौरी के जयकारों से गूंजायमान हुआ कैंची धाम
🔳हजारों भक्तों ने टेका बाबा के दर पर मत्था
🔳हनुमान चालीसा का पाठ कर देश प्रदेश में शांति को प्रार्थना

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम में रविवार को 15 जून जैसा नजारा दिखा। सुबह से ही मंदिर परिसर से हाईवे पर बनी पार्किंग तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।बाबा नीम करौरी के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। मंदिर समिति व पुलिस की टीम व्यवस्था बनाने में जुटी रही।

रविवार को सुप्रसिद्ध कैंची धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही बाबा भक्त मंदिर पहुंचने शुरु हो गए। दिन चढ़ने के साथ ही एकाएक श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो गया। अमूमन प्रतिवर्ष पंद्रह जून को होने वाले स्थापना दिवस जैसी भीड़ जुटने लगी। मंदिर परिसर से हाइवे पर बनी कार पार्किंग तक श्रद्धालुओं की कतार लग गई। देश विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा नीम करौरी के जयकारों के साथ कतारबद्ध होकर बाबा के दर पर मत्था टेका। हनुमान चालीसा का पाठ कर सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। पार्किंग के समीप वन विभाग के गेस्ट हाउस से सटे जंगल में भी कई श्रद्धालुओं ने शांत वातावरण में हनुमान चालीसा का पाठ कर ध्यान लगाया। मंदिर प्रबंधन व चौकी पुलिस कैंची की टीम व्यवस्था बनाने में जुटी रही।

error: Content is protected !!