🔳बेतालघाट – भुजान मार्ग तक आग के पहुंचने से मचा हड़कंप
🔳कई यात्री वाहन चपेट में आने से बाल बाल बचे
🔳जंगल के बड़े हिस्से में वन संपदा खाक होने का अंदेशा
🔳ग्रामीणों ने जंगलों को बचाने को ठोस उपाय किए जाने की उठाई मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

जंगलों के धधकने का दौर एक बार फिर शुरु हो गया है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद राहत मिली थी पर अब फिर जंगल आग से खाक होते जा रहे हैं। बेतालघाट – भुजान मोटर मार्ग से सटे जंगल में उठी आग की लपटों ने वन संपदा खाक कर डाली। मोटर मार्ग तक आग पहुंचने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही की कोई वाहन चपेट में नही आया।

पर्वतीय क्षेत्रों में जंगल गर्मीयों से पहले ही आग की चपेट में आने लगे हैं। बारिश से कुछ राहत की उम्मीद जगी थी पर अब दोबारा जंगलों में आग का तांडव शुरु हो गया है। रविवार को तमाम गांवों को जोड़ने वाले बेतालघाट – भुजान मोटर मार्ग से सटे जंगल में आग की चिंगारी ने विकराल रुप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रुप धारण कर लिया। जंगल की आग मोटर मार्ग तक पहुंच गई। गनीमत रही की आवाजाही करने वाले कई वाहन चपेट में आने से बाल बाल बच गए। काफि देर तक आवाजाही भी प्रभावित हो गई। आग ने जंगल के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया जिससे वन संपदा जलकर खाक हो गई वहीं जंगली जानवरों को नुकसान होने का भी अंदेशा है। जंगल में लगी आग से दिनभर धुएं का गुबार उठता रहा। वन विभाग के अधिकारियों के आग पर काबू करने को न पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने जंगलों को आग से बचाने को ठोस उपाय किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!