🔳विधायक व शहीद की मां ने किया शहीद सोहन सिंह द्वार का शुभारंभ
🔳श्रम विभाग के तत्वाधान में मोना गांव में लगा शिविर
🔳आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों को बांटी गई सामग्री
🔳विधायक ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
रामगढ़ ब्लॉक के मोना गांव में लगे शिविर में श्रमिकों को कंबल व छाता वितरित की गई। सुप्रसिद्ध कपिलेश्वर मंदिर को जाने वाले मार्ग पर शहीद सोहन सिंह के नाम से बने द्वार का शुभारंभ भी किया गया। विधायक सरिता आर्या ने क्षेत्रवासियों की समस्या सुन समाधान का भरोसा दिलाया।
रविवार को मोना गांव स्थित लोनिवि मैदान पर भवन सन्ननिर्माण कर्मकार योजना के तहत श्रम विभाग के तत्वाधान में लगे विशेष शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने किया। विधायक ने केंद्र व राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से पहुंचे सत्तर से अधिक लोगों को छाता, कंबल वितरित किए गए। विधायक ने श्रम विभाग के अधिकारियों को श्रम कार्ड रिन्यूअल को जल्द शिविर लगाए जाने के निर्देश दिए ताकी लाभार्थियों को योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ मिल सके। बाद में विधायक सरिता आर्या व शहीद की विरांगना माता भवानी देवी ने कपिलेश्वर मंदिर को आवाजाही को बने मोटर मार्ग पर देश की आन, बान, शान को सर्वोच्च बलिदान करने वाले शहीद सोहन सिंह के नाम से बने प्रवेश द्वार का संयुक्त रुप से शुभारंभ किया। शहीद के भाई नायब सूबेदार जीवन सिंह व माता को सम्मानित भी किया गया। गांवों के बाशिंदों ने विधायक को तमाम समस्याएं गिनाई। विधायक ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य भावना कपिल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मला जीना, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलिप सिंह बोहरा, राकेश कपिल, रमेश सुयाल, भीम सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह चिलवाल, आंनद सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।




