🔳जाम लगने से बाजार में लग जा रही वाहनों की कतार
🔳स्कूली बच्चों व राहगीरों पर मंडरा रहा दुर्घटना का खतरा
🔳पर्वतीय क्षेत्रों को आवाजाही करने वाले यात्री भी परेशान
🔳बाजार में व्यवस्था चाक चौबंद करने की उठी मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था चरमरा जा रही है। सुबह के वक्त हालात बिगड़ जा रहे हैं। बाजार में छोटे बड़े वाहनों की कतार लगने से स्कूली बच्चों व राहगीरों को आवाजाही में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं पर्वतीय क्षेत्रों को आवाजाही करने वाले यात्री भी दिक्कतों का सामना करने को मजबूर हो जा रहे हैं।
हाइवे पर खैरना क्षेत्र में आए दिन यातायात व्यवस्था पटरी से उतर जा रही है। भारी वाहनों के घंटों तक बाजार क्षेत्र में खड़े हो जाने से आवाजाही ठप हो जा रही है। मुख्य बाजार क्षेत्र में आवाजाही ठप होने से वाहनों की कतार लग जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों को आवाजाही करने वाले यात्री वाहनों के जाम में फंसने से यात्री भी परेशान हो जा रहे हैं जबकि स्कूली नौनिहालों व गांवों से खरीददारी को बाजार पहुंचने वाले ग्रामीणों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों की कतार लगने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी के अनुसार सब्जी से लदे वाहन बाजार क्षेत्रो में घंटों तक रुकने से व्यवस्था बिगड़ जा रही है। जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गजेन्द्र सिंह नेगी ने बाजार क्षेत्र में बड़े वाहनों से सामग्री उतारने व चढ़ाने को समय तय करने की मांग उठाई है ताकि यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहे और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

error: Content is protected !!