🔳अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर चलाया विशेष चैकिंग अभियान
🔳नियमों के उल्लघंन पर पंद्रह वाहन चालकों का किया गया चालान
🔳पुलिस एक्ट में भी चार लोगों पर हुई कार्रवाई
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना पुलिस ने विशेष चैकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। नियमों का उल्लघंन करने वाले पंद्रह छोटे बड़े वाहनों का चालान कर साढ़े सात हजार रुपये जुर्माना वसूला। शांति व्यवस्था बिगाड़ने पर चार लोगों के पुलिस एक्ट में चालान किए गए। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा की नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शनिवार को खैरना चौकी पुलिस की टीम ने चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार की अगुवाई में हाइवे पर भोर्यो बैंड के समीप विशेष चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस के एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, बगैर कागजात वाहन दौड़ा रहे करीब पंद्रह वाहन चालकों के चालान कर साढ़े सात हजार रुपये जुर्माना वसूला। बाजार क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने पर चार लोगों का पुलिस एक्ट में चालान कर एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। चेतावनी दी की नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान राजेंद्र सती, जगदीश धामी, प्रयाग जोशी आदि मौजूद रहे।




