🔳शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳दुग्धाभिषेक के साथ हुईं सुख, शान्ति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना
🔳भजन कीर्तन से माहौल हुआ भक्तिमय
🔳मेले में खरिददारी को पहुंचे सैकड़ों लोग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

शिवरात्रि पर कोसी घाटी स्थित शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा। देवाधिदेव महादेव के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने सुबह से ही मंदिरों में कतारबद्ध होकर पूजा अर्चना की। मंदिरों में लगे भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना हुई। गुप्तेश्वर मंदिर व कौश्लेश्वर महादेव मंदिर परिसर में लगे मेले में आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने खूब खरीदारी की।
शुक्रवार को शिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना हुई। खैरना स्थित कोसी व शिप्रा नदी के संगम पर स्थित सोमवारी आश्रम, गंगरकोट स्थित गुप्तेश्वर, काकड़ीघाट क्षेत्र में कर्कटेश्वर मंदिर व बर्धो स्थित कौश्लेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तो ने परिवार समेत कतारबद्ध होकर पूजा अर्चना की। जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। देवाधिदेव महादेव के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। गुप्तेश्वर व कौश्लेश्वर मंदिर परिसर में लगे मेले में गांवों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने खूब खरिददारी की। मंदिर समिति से जुड़े सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!