🔳साइबर ठग ने खैरना के सैलून संचालक को लिया निशाने पर
🔳परिचित के अस्पताल में भर्ती होने का दिया हवाला
🔳व्यापारी ने पुलिस को जानकारी दे कार्रवाई की उठाई मांग
🔳 मामले से बाजार में मचा हड़कंप
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
खैरना बाजार क्षेत्र में सैलून संचालक को साइबर अपराधियों ने झांसे में ले लिया। परिचित के अस्पताल में भर्ती होने का हवाला दे पचास हजार रुपये भेजने का भरोसा दिलाया और फिर दस हजार रुपये ठग लिए। सैलून संचालक ने पुलिस को सूचना दे कार्रवाई की मांग उठाई है। मामले से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
पुलिस प्रशासन साइबर अपराध को लेकर लगातार अभियान चलाकर लोगों को जागरुक कर रहा है बावजूद लोग साइबर अपराधियों के झांसे में आ रहे हैं। शुक्रवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में सैलून संचालक मेहंदी हसन को फोन पर बात करने वाले युवक ने खुद को खैरना का निवासी बता किसी परिचित के बिमारी होने का हवाला दिया। जान पहचान होने पर दूसरी ओर से बात कर रहे युवक ने मेहंदी से पचास हजार रुपये भेजने को कहा। बताया की वह पचास हजार रुपये भेज रहा है। जिसे उन्हें दूसरे नंबर पर भेजने को कहा। कुछ देर में मेंहदी के फोन पर पचास रुपये और फिर 49950 रुपये का मैसेज आया। दोबारा फोन कर युवक ने दस दस हजार रुपये करके भेजने को कहा। मेहंदी ने जैसे ही पैसे भेजे तो उसके खाते से दस हजार रुपये कट गए। पैसे कटने पर वह सख्ते मे आ गया। दोबारा फोन करने वाले से संपर्क साधने का प्रयास किया तो उसका फोन स्विच ऑफ आया। आसपास के व्यापारियों को मेहंदी ने सारा मामला बताया तो उसे ठगी का अहसास हुआ। मेहंदी ने खैरना पुलिस को मामले की जानकारी दे कार्रवाई की मांग उठाई है।




