🔳डोलकोट गांव में चलाया गया विशेष जनसंपर्क अभियान
🔳घर घर जाकर लोगों को दी गई पार्टी की रिती निती की जानकारी
🔳भाजपा प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से जीताने का दिलाया संकल्प
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। बेतालघाट ब्लॉक के डोलकोट गांव में हुए कार्यक्रम में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को रिकोर्ड मतों से जिताने का संकल्प भी लिया गया।
गुरुवार को भाजपा नेता हेम आर्या की अगुवाई में डोलकोट गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर लोगों से पार्टी की सदस्यता लेने का आह्वान किया। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पार्टी की निति रिती बताई। भाजपा नेता हेम आर्या ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। ऐतिहासिक कार्य से विदेशों में भी देश की चर्चा हो रही है। इसलिए देशवासियों का विश्वास भाजपा पर बढ़ता जा रहा है। हेम ने क्षेत्रवासियों से भाजपा को रिकार्ड मतों से जीताने का आह्वान किया। कांग्रेसी नेता टीका सिंह ने कई लोगों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान दीवान सिंह मेहरा, हेमंत मेहरा, हीरा सिंह, मदन जलाल, महेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह, जीवन सिंह, मदन सिंह, धीरज सिंह जलाल, भगवान सिंह, उमेश जोशी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!