🔳बेहद मिलनसार स्वभाव के व्यवसायी के निधन से क्षेत्रवासी स्तब्ध
🔳रात को अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर स्वजन ले गए थे हल्द्वानी
🔳निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
युवा व्यवसायी के निधन से गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मिलनसार स्वभाव के व्यवसायी के निधन से हर कोई स्तब्ध है। कोसी व शिप्रा नदी के संगम तट पर व्यवसायी की अंत्येष्टि की गई।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित खैरना बाजार के व्यवसायी जीवन सिंह मेहरा (40) के आकस्मिक निधन की सूचना से पूरे बाजार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्वजनों के अनुसार बीते बुधवार को जीवन हल्द्वानी से खैरना स्थित आवास पहुंचे। रात को एकाएक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। स्वजन तत्काल उन्हें लेकर हल्द्वानी रवाना हो गए। हल्द्वानी में जीवन ने अंतिम सांस ली। उनके निधन से स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है तो स्थानीय व्यापारी भी स्तब्ध है। जीवन अपने पीछे पत्नी व एक बेटा व बेटी को रोता बिलखते छोड़ गए हैं। बेहद मिलनसार स्वभाव के व्यापारी के आकस्मिक निधन पर जिला पंचायत सदस्य अंकित साह, व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र नेगी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रताप सिंह गौणी, ग्राम प्रधान प्रेम नाथ गोस्वामी, त्रिभुवन पाठक, मनीष तिवारी, हितेश साह, गोविन्द सिंह, दिनेश बिष्ट, विनोद मेहरा, दीपक बिष्ट, बिशन जंतवाल, महेंद्र सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह, दीवान सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है।




