🔳कैंची के समीप धराशाही हुआ विशालकाय पेड़
🔳पुलिस व फायर सर्विस की टीम ने कटर मशीन की मदद से अलग कर हटाया
🔳हाइवे पर लगी रही वाहनों की कतार, यात्री रहे परेशान
🔳आवाजाही सुचारु होने के बाद ली राहत की सांस

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची के समीप चीड़ का विशालकाय पेड़ गिरने से तीन घंटे आवाजाही ठप हो गई। आवाजाही कर रहे छोटे बड़े वाहन जहां-तहां फंस गए‌। सूचना पर कैंची पुलिस व फायर सर्विस की टीम ने कटर मशीन से विशालकाय दरख़्त को हटाकर बामुश्किल यातायात सुचारु करवाया। आवाजाही शुरु होने से यात्रियों ने भी राहत की सांस ली।

बुधवार तड़के सुबह तकरीबन ढाई बजे के आसपास हाइवे पर कैंची से कुछ आगे चीड़ का विशालकाय पेड़ धराशाई हो गया। गनीमत रही की विशालकाय पेड़ की चपेट में कोई वाहन नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। पेड़ के हाइवे के बीचोंबीच गिरने से आवाजाही ठप हो गई। दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर कैंची पुलिस के हेड कांस्टेबल महेंद्र पाल सिंह व राजेंद्र राणा मौके पर पहुंचे। फायर सर्विस स्टेशन नैनीताल से कटर मशीन मंगवाई गई। जाम में दिल्ली व देहरादून से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ व बागेश्वर को जाने वाले रोडवेज वाहन भी फंस गए। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस व फायर सर्विस की टीम ने कटर मशीन की मदद से बामुश्किल दरख़्त को काटकर हटवाया। तब जाकर यातायात सुचारु हो सका। यातायात सुचारु होने से यात्री भी गंतव्य को रवाना हो सके।

error: Content is protected !!