🔳पुलिस व स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कार से घायलों को निकाला बाहर
🔳उपचार के लिए पहुंचाया गया सीएचसी गरमपानी
🔳गंभीर रुप से घायल तीन लोग हायर सेंटर रेफर
🔳दोपांखी क्षेत्र में तड़के सुबह दो बजे हुआ हादसा

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर दोपांखी क्षेत्र में असंतुलित कार कलमठ में जा घुसी। पुलिस व स्थानीय लोगो ने वाहन के अंदर फंसे लोगों को बामुश्किल बाहर निकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक किया। तीन घायलों को गंभीर चोट होने पर बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

हाइवे पर दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। ब्रह्मपुरी, दिल्ली निवासी आमिर बीते रोज कार यूपी 16 सीआर 0200 में एक ही परिवार के दिल्ली निवासी रिजवान, नाजिम व शाहाबाद को लेकर रानीखेत की ओर रवाना हुआ। बुधवार तड़के सुबह लगभग दो बजे के आसपास आमिर अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर दोपांखी क्षेत्र में पहुंचा ही था की एकाएक वह वाहन पर संतुलन खो बैठा नतीजतन कार असंतुलित होकर हाईवे किनारे खुले कलमठ में जा घुसी। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से कार सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना की आवाज सुन स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। चौकी पुलिस खैरना की टीम भी घटनास्थल को रवाना हो गई। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगो की मदद से वाहन के अंदर फंसे सभी लोगों को एक एक कर बाहर निकाला। निजी वाहन से चारों लोगों को उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। रिजवान, नाजिम व शाहदाब को अधिक चोट होने से बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। व्यापारी नेता मनीष तिवारी ने हाइवे किनारे खुले कलमठ के आसपास सुरक्षात्मक कार्य करवाए जाने की मांग उठाई है। कहा की दोपांखी क्षेत्र में खुले कलमठ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

error: Content is protected !!