🔳पहाड़ी पर लटके बोल्डर कर रहे बड़ी घटना की ओर इशारा
🔳बारिश के बाद अब विकट हो चुकी स्थित
🔳चौड़ीकरण के नाम पर दोपांखी क्षेत्र में किया गया है पहाड़ी का कटान
🔳लंबे समय से कार्य अधूरा होने से बिगड़ती जा रही स्थित
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित दोपांखी क्षेत्र में थुआ कि पहाड़ी बड़ी घटना की ओर इशारा कर रही है। पहाड़ी पर लटके बडे़ बडे़ बोल्डर से आवाजाही खतरनाक हो चुकी है। चौड़ीकरण के नाम पर काटी गई पहाड़ी से भूस्खलन का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने पहाड़ी से खतरा टालने को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है। अनदेखी पर बड़ी घटना का अंदेशा जताया है।
चार वर्ष पूर्व आपदा से अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे को भारी नुकसान पहुंचा। दोपांखी, भोर्या बैंड़, रातीघाट समेत तमाम स्थानों पर हाइवे भूस्खलन की जद में आकर ध्वस्त हो गया। कई दिनों तक आवाजाही ठप रहने के बाद एनएच प्रशासन ने बामुश्किल यातायात सुचारु करवाया। दोपांखी क्षेत्र में थुआ की पहाड़ी काट वन-वे आवाजाही शुरु करवाई जा सकी। सड़क व भूतल मंत्रालय से बजट मिलने के बाद दो महीने पहले दोपांखी क्षेत्र में पहाड़ी काट चौड़ीकरण कार्य शुरु किया गया। भारी भरकम मशीनों से थुआ की पहाड़ी को जख्मी किया गया पर एकाएक कार्य अधूरा छोड़ दिया गया जिससे दिनों दिन पहाड़ी के हालत बिगड़ते चले गई। बीते दिनों हुई बारिश से पहाड़ी से भूस्खलन होने से आवाजाही भी प्रभावित हुई। भारी भरकम मशीनों से खदान किए जाने व कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से कमजोर पड़ चुकी पहाड़ी पर लटके विशालकाय बोल्डरों के गिरने का खतरा भी कई गुना बढ़ गया है। यात्री व वाहन चालक जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। ग्राम प्रधान शेखर दानी ने आरोप लगाया है की महत्वपूर्ण हाइवे पर पहाड़ी का कटान कर सुरक्षा कार्य न होने से जोखिम बना हुआ है बावजूद जिम्मेदार अनदेखी पर आमादा है। खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, विरेन्द्र सिंह बिष्ट ने एनएच प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। खतरा बन चुकी पहाड़ी के आसपास सुरक्षा के ठोस उपाय किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है चेतावनी दी है की यदि लापरवाह रवैया अपनाया गया तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।




