🔳अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर निकाली गई जागरूकता रैली
🔳क्षेत्रवासियों से किया गया नौनीहालों को तकनीकी शिक्षा दिलाने का आह्वान
🔳औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ढोकाने के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ढोकाने के तत्वाधान में अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर सुयालबाड़ी मुख्य बाजार व आसपास के क्षेत्रों में तकनीकी शिक्षा के प्रसार प्रसार व आईटीआई में प्रवेश के लिए जागरुकता रैली निकाली गई। संयुक्त निदेशक मयंक अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों से नौनिहालों को तकनीकी शिक्षा दिलाने का आह्वान किया। बताया कि वर्तमान समय में रोजगार के लिए तकनीकी शिक्षा जरूरी है।

मंगलवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सुयालबाड़ी, सुयालखेत, नैनीपुल आदि बाजार क्षेत्रों में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के शिक्षकों व विद्यार्थियों तथा स्थानीय लोगों ने जागरुकता रैली निकाली। रैली के जरिए लोगों को तकनीकी शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा का ज्ञान होना आवश्यक है।तकनीकी शिक्षा से लैस अभ्यर्थी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में आसानी से रोजगार कर रहे हैं। ग्राम प्रधान सुयालबाड़ी हंसा सुयाल, प्रधान कमोली तरुण कांडपाल व व्यापारी नेता मदन मोहन सुयाल, कुबेर जीना आदि ने लोगों से नौनिहालों को अधिक से अधिक तकनीकी शिक्षा का ज्ञान दिलाने का आह्वान किया। संयुक्त निदेशक मयंक अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान दौर तकनीकी शिक्षा का है। आईटीआई के जरिए प्रशिक्षण लेकर युवक व युवतियां रोजगार से जुड़ सकते हैं। इस दौरान विनोद कर्नाटक, खुशाल, नवीन, वेद प्रकाश शर्मा, उमेश गहतोड़ी, जगदीश चंद्र पंत आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!