🔳सबको साथ लेकर चलने की कार्यशैली से लोगों के दिल में बनाई खास जगह
🔳बाजार क्षेत्र को जाम से मुक्त करने में निभाई अग्रणी भूमिका
🔳सूदूर गांवों में शिवर लगाकर ग्रामीणों तक पहुंचाई कानूनी जानकारियां
🔳खैरना से रामगढ़ चौकी तबादला होने पर हुआ समारोह
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित खैरना चौकी में हुए कार्यक्रम के दौरान चौकी प्रभारी दिलीप कुमार को विदाई दी गई। पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने क्षेत्र में व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने को दिलीप कुमार के प्रयासों की सराहना की। प्रभारी के उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा की प्रत्येक कार्य में चौकी प्रभारी की कार्यशैली हमेशा यादगार रहेगी।
रविवार को चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार के रामगढ़ चौकी तबादला होने पर चौकी परिसर में विदाई समारोह हुआ। पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारियों व टैक्सी यूनियन पदाधिकारी ने दिलीप कुमार को बाबा नीम करौली महाराज की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा की दलिप कुमार ने हाइवे पर यातायात व्यवस्था सुधारने, बाजार क्षेत्र में शांति व्यवस्था समेत कई महत्वपूर्ण कार्य किए। अपने कुशल व्यवहार से लोगों के दिल में खास जगह बनाई। चौकी की टीम को साथ लेकर सूदूर गांवो में विशेष शिविर लगाकर गांव के बाशिंदों तक महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां उपलब्ध कराई। विदाई समारोह में व्यापारियों के आंसू भी छलक उठे।चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने लोगों से मिले सहयोग का आभार जताया। इस दौरान टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रताप सिंह गौणी, तारा सिंह, हितेश साह, पुष्कर पनौरा, अजय पनौरा, बसंत गोस्वामी, त्रिभुवन पाठक, गजेन्द्र सिंह नेगी, हरीश नेगी, राजेंद्र सती, फिरोज अहमद, भास्कर तिवारी, प्रयाग जोशी, जगदीश धामी, भावना आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!