🔳दो दिन पहले ही प्रशासन के आदेश पर हुई थी सफाई
🔳आस्था के केंद्र के नजदीक गंदगी डालने से चढ़ा लोगों का पारा
🔳गंदगी डालने वालों को चिह्नित कर कानून कार्रवाई की उठी मांग
🔳बीच रास्ते पर गंदगी डाल आवाजाही कर दी प्रभावित
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

जीवनदायिनी शिप्रा व कोसी नदी के संगम तट पर स्थित मोक्ष धाम को जाने वाले रास्ते पर दो दिन पहले सफाई होने के बाद एक बार फिर गंदगी डाल दिए जाने स्थानीय लोगों का पारा चढ़ गया है। आस्था के केंद्र को दूषित करने वालों को चिह्नित कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। आरोप लगाया है की कूड़ा डालने वाले अड़ियल रवैया अपना प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे है‌।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना चौराहे के समीप पवित्र शिप्रा व जीवनदायिनी कोसी नदी के संगम तट पर स्थित मोक्ष धाम पर आसपास के गांवों के लोग शवदाह को पहुंचते हैं। बीते दिनों मोक्ष धाम के रास्ते पर गंदगी डालने का मामला जोर शोर से उठने के बाद उपजिलाधिकारी कोश्या कुटोली ने मामले का संज्ञान लिया। राजस्व उपनिरीक्षक को निरीक्षण के निर्देश दिए गए। दो दिन पहले ही मोक्ष धाम को जाने वाले रास्ते से गंदगी निस्तारण कर व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई। गंदगी निस्तारण होने से शवदाह व धार्मिक अनुष्ठान को संगम तट पर पहुंचने वाले लोगों को राहत मिली ही थी की अब एक बार फिर रास्ते पर रातों-रात गंदगी डाल दी गई। गंदगी डाल प्रशासन को खुली चुनौती दे दी गई है। स्थानीय लोगों व टैक्सी यूनियन ने मोक्ष धाम के रास्ते पर गंदगी डालने पर नाराजगी जताई है। गंदगी डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!