🔳बरसाती नाली व कलमठ बंद होने से तलैया में तब्दील हुआ हाइवे
🔳जगह जगह गड्ढों में पानी भरने से आवाजाही हुई खतरनाक
🔳दुकानों व घरों तक पहुंचा बारिश का पानी
🔳व्यापारियों ने एनएच प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप
🔳जल्द व्यवस्था दुरुस्त न होने पर आंदोलन का ऐलान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
दो दिन से रुक रुक कर हो रही बारिश से अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर जगह जगह जलभराव होने से व्यापारियों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बरसाती नाली बंद होने से बारिश का पानी हाइवे पर बहता रहा। वाहनों चालकों को भी फजीहत झेलनी पड़ी। लोगों ने एनएच प्रशासन के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई। आरोप लगाया की एनएच विभाग लापरवाही ही आमादा हो जिसका खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
रविवार सुबह से ही बारिश का दौर जारी रहा। बारिश से अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर व्यवस्थाओं की भी पोल खुल गई। जगह जगह जलभराव से लोग परेशान रहे गड्डो में पानी भरने से दुर्घटना का जोखिम बना रहा। सुयालखेत व गरमपानी, खैरना बाजार क्षेत्र में बरसाती नाली के बंद पड़े होने से पानी हाइवे पर बहता रहा। पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा जबकि हाइवे पर दौड़ रहे तेज रफ्तार वाहनों से हाइवे पर बह रहा पानी लोगों की दुकानों व घरों तक में भी पहुंच गया जिससे लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। व्यापारियों ने एनएच प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। व्यापारी चंदन सिंह, दीवान सिंह, पंकज नेगी, विक्रम सिंह बिष्ट, पंकज सिंह आदि के अनुसार लंबे समय से हाइवे पर बनी बरसाती नाली व कलमठों की सफाई की मांग उठाई जा रही है पर विभागीय अधिकारियों के कानों तक जूं तक नहीं रेंग रही। बारिश होने के साथ ही समस्या बढ़ जा रही है पर अधिकारी अनदेखी पर आमादा है। व्यापारियों ने जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई है चेतावनी दी है की यदि जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने को ठोस कदम नहीं उठाए गए तो फिर एनएच प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।




