🔳प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में किया गया था शामिल
🔳अधिकारियों ने दी बैक से संचालित योजनाओं की जानकारी
🔳उत्तराखंड ग्रामीण बैंक सुयालबाड़ी में हुआ वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक सुयालबाड़ी के शाखा प्रबंधक ने खाताधारक मृतका के पति को दो लाख रुपये का चैक सौंपा। शाखा प्रबंधक विवेक सिंह के अनुसार मृतका का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा किया गया था। वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को बैंक से संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
शनिवार को सुयालबाड़ी मुख्य बाजार में स्थित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम हुआ। क्षेत्र के बाशिंदों को बैंक से संचालित तमाम योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। समीपवर्ती गांव के मोहन राम को दो लाख रुपये का चैक सौंपा गया। मोहन राम की पत्नी कमला देवी का बीते दिनों निधन हो चुका है। बैंक अधिकारियों के अनुसार मृतका कमला देवी का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा किया गया था। मृतका के पति मोहन राम को नामिनी बनाया गया। बीते दिनों कमला देवी के निधन की सूचना के बाद बैंक अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई कर मृतका के पति को योजना के क्लेम की दो लाख रुपये की धनराशि का चैक सौंपा। शाखा प्रबंधक विवेक सिंह ने खाताधारकों से बैंक की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। व्यापारी नेता मदन सुयाल ने बैंक अधिकारियों की कार्यप्रणाली की सराहना की। इस दौरान सुयालखेत, काकड़ीघाट, नैनीपुल, छिमी, सिरसा आदि क्षेत्रों के ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए।




