🔳लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं से व्यापारी चिंतित
🔳स्कूली नौनीहालों व राहगीरों पर भी बढ़ता जा रहा खतरा
🔳चौराहे व पैट्रोल पंप के समीप स्पीड ब्रेकर लगाए जाने पर दिया जोर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों से दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने दुर्घटना के लिहाज से खतरनाक खैरना चौराहे तथा पैट्रोल पंप के समीप स्पीड ब्रेकर लगाए जाने की मांग उठाई है। संगठन अध्यक्ष गजेंद्र नेगी के अनुसार स्पीड ब्रेकर लगाए जाने से वाहनों की रफ्तार में कमी आएगी जिससे दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।
हाइवे पर स्थित खैरना क्षेत्र से सुबह से शाम तक छोटे बड़े वाहनों आवाजाही करते हैं। आसपास के गांवों से लोग बाजार क्षेत्र में खरीददारी करने पहुंचने है। वाहनों की आवाजाही होने व बाजार में भीड़भाड़ होने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बाजार क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं में की लोग चोटील तक हो चुके हैं। खैरना चौराहे व पैट्रोल पंप के समीप यातायात का दबाव अधिक होने से हर वक्त दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्कूली नौनिहाल व राहगीर भी जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हैं। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र नेगी ने बाजार क्षेत्र से खतरा टालने को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है। गजेन्द्र नेगी खैरना चौराहे व पैट्रोल पंप के समीप स्पीड ब्रेकर लगाए जाने पर जोर दिया है। संगठन से जुड़े गोविन्द सिंह, मनीष तिवारी, फिरोज अहमद , राकेश जलाल, मनोज नैनवाल, महेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह आदि ने भी स्पीड़ ब्रेकर लगाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। साफ कहा की स्पीड ब्रेकर लगने से काफी हद तक दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा।

error: Content is protected !!