🔳व्यापारी की बाइक से तेल चोरी कर तोड़ डाली नंबर प्लेट
🔳पूर्व में एक बाइक की जा चुकी है आग के हवाले
🔳अराजक तत्वों के बढ़ते दखल से व्यापारियों में नाराजगी
🔳मामले की जांच कर खुलासे की उठाई मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में अराजक तत्वों का बोलबाला बढ़ गया है। बाजार में खड़ी व्यापारी की बाइक से तेल चोरी करने के बाद बाइक की नंबर प्लेट तक तोड़ डाली गई। क्षेत्रवासियों ने अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

पिछले दिनों खैरना बाजार क्षेत्र के व्यापारी को आग के हवाले किए जाने की घटना के बाद अब एक बार फिर बाजार में अराजक तत्वों ने बाजार में घुसपैठ तेज कर दी है‌। बाजार क्षेत्र में खड़ी व्यापारी पवन कुमार की बाइक से तेज निकाल लेने के बाद नंबर प्लेट तोड़ डालने का मामला सामने आया है। पवन कुमार के अनुसार रोज की तरह वह अपनी बाइक दुकान के पास खड़ी कर घर चले गए। सुबह दुकान पर पहुंचे और बाइक के नजदीक गए तो नंबर प्लेट टूटी देख होश उड़ गए। चैक करने पर तेल भी निकाला जा चुका था। बाजार में अराजक तत्वों के बढ़ते दखल पर स्थानीय व्यापारियों ने रोष जताया है। जल्द मामले के खुलासे की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!