🔳क्वारब – दियारी पंपिग पेयजल योजना का मामला
🔳 वर्षो पुरानी स्वजल योजना से कनेक्शन दिए जाने पर ग्रामीण जता चुके नाराजगी
🔳लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से गतिमान है योजना का कार्य
🔳अपर सहायक अभियंता ने स्थिति की स्पष्ट

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर रामगढ़ ब्लॉक के क्वारब क्षेत्र में महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना में अनियमितता का मामला उठने के बाद अब संबंधित विभाग हरकत में आ गया है। गांव में पूर्व में बिछाई गई स्वजल योजना से कनेक्शन नहीं बांटे जाएंगे। पेयजल निगम के अपर सहायक अभियंता पुष्कर आर्या के अनुसार नई लाइन से ग्रामीणों को कनेक्शन दिए जाएंगे।

रामगढ़ ब्लॉक के क्वारब क्षेत्र में बीते दिनों हुई ग्राम पंचायत की खुली बैठक में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना में लाखों रुपये का बजट ठिकाने लगाने का आरोप लगा ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। करोड़ों रुपये की क्वारब – दियारी पंपिग योजना के उलट गांव में करीब पंद्रह वर्ष पुरानी स्वजल की योजना से कनेक्शन बांटे जाने पर रोष जताया। मामले के तूल पकड़ने पर एसडीएम कोश्या कुटोली ने भी जांच के आदेश दिए। मामले की गंभीरता को देख अब संबंधित विभाग भी हरकत में आ गया है। पेयजल निगम के अपर सहायक अभियंता पुष्कर आर्या के अनुसार लगभग दो करोड़ रुपये के बजट से क्वारब – दियारी पंपिग पेयजल योजना का कार्य प्रगति पर है। क्वारब क्षेत्र में नई लाइन से ही कनेक्शन दिए जाना प्रस्तावित है। अपर सहायक अभियंता ने स्पष्ट किया है की स्वजल की योजना से कनेक्शन नहीं दिए जाएंगे।

error: Content is protected !!