🔳टीएचआर व कुक्ड फूड भी आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध कराने की मांग
🔳आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक में अहम बिंदुओं पर हुई चर्चा
🔳लंबित मांगों को भी जल्द पूरा करने पर दिया गया जोर
🔳अनदेखी पर आंदोलन की रणनीति तैयार करने का ऐलान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
रामगढ़ ब्लॉक के नथुवाखान में हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक में तमाम अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। लाभार्थियों को वितरित की जाने वाली खाद्यान्न सामग्री पूर्व की भांति केंद्रो में उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। विभागीय कार्यों के अलावा अन्य कार्य थोपे जाने पर नाराजगी जताई गई।
सर्वसम्मति से तय हुआ की यदि हितों से खिलवाड़ किया गया तो फिर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट की अगुवाई में हुई। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर चर्चा हुई। बीते नवम्बर में दिल्ली में हुई रैली के बाद भी मानदेय बढ़ाने, राज्य कर्मचारी का दर्जा, ग्रेजविटी, पेंशन आदि मांगों को पूरा न होने पर नाराजगी व्यक्त की। टीएचआर व कुक्ड फूड को पूर्व की तरह आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाने की मांग उठाई गई। कार्यकताओं ने कहा की दूर दराज से खाद्यान्न सामग्री केंद्र तक पहुंचाने में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। संगठन की कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह ने कहा की विभागीय कार्यों के अलावा अन्य कार्य भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हवाले किए जा रहे हैं जिससे खुद के विभाग के कार्य भी प्रभावित होते जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट ने कहा की कार्यकताओं की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सर्वसम्मति से तय हुआ की यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो फिर आंदोलन की रणनीति उसकी जाएगी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष शांति नेगी, दीपा बिष्ट, ममता नेगी, दीपा मंगा, गीता बिष्ट, रेनू मेहरा, शांति नेगी, यशोदा आर्या, जया चुबडाल, कुसुम बिष्ट, तुलसी जीना, जीवंती डसीला, आशा भट्ट आदि मौजूद रहे।




