🔳मंदिर समिति पदाधिकारियों से जुटाई बाबा की लीलाओं की जानकारी
🔳पूजा अर्चना कर देश प्रदेश की सुख समृद्धि को की प्रार्थना
🔳प्रशंसकों से भी आत्मीयता से मिले जुबिन
🔳भजन की प्रस्तुति देकर माहौल किया भक्तिमय

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बाबा नीम करौरी के भक्तो में अब सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक व कलाकार जुबिन नौटियाल का नाम भी शामिल हो गया है। सुप्रसिद्ध कलाकार जुबिन ने बाबा के दर पर मत्था टेक देश, प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। जुबिन के कैंची धाम पहुंचने की सूचना पर प्रशंसक भी मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंच गए। जुबिन भी पूरी आत्मीयता से प्रशंसकों से मिले।

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर देश विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के आस्था के केंद्र सुप्रसिद्ध कैंची धाम में रोजाना आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। खेल, राजनीति व फिल्मी दुनिया से जुड़ी बड़ी बड़ी हस्तियां कैंची धाम पहुंच रही है। सोमवार को सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक व कलाकार जुबिन नौटियाल भी बाबा नीम करौरी के दर पर पहुंचे। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिर समिति के प्रदीप साह ने जुबिन को बाबा नीम करौरी की लीलाओं की जानकारी दी । जुबिन मंदिर पहुंचकर काफी खुश नजर आए। जुबिन ने मेरी चौखट पर चलकर आज चारों धाम आए हैं…….। बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर प्रभु श्रीराम आए हैं…….। भजन गाकर माहौल भक्तिमय कर दिया। इस दौरान बाबा नीम करौरी के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। जुबिन के मंदिर पहुंचने की सूचना पर प्रशंसक भी मंदिर के मुख्य द्वार पर जुबिन का इंतजार करने लगे। मंदिर से वापसी के बाद जुबिन ने प्रशंसकों से भी मुलाकात की। चौकी प्रभारी कैंची कृष्णा गिरी व महेंद्र पाल व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!