🔳क्षेत्रवासियों से गौसेवा को बढ़-चढ़कर भागीदारी का किया आह्वान
🔳मंदिर में पूजा अर्चना कर देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना
🔳क्षेत्रवासियों ने किया पूर्व राज्यपाल का स्वागत
🔳क्षेत्र की तमाम समस्याओं की भी दी जानकारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कोसी नदी के तट पर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना कर देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। मंदिर परिसर में गौशाला का उद्घाटन किया। पूर्व राज्यपाल ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुन समाधान कर भरोसा दिलाया साथ ही लोगों से गौ सेवा को बढ़ चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया। क्षेत्र के लोगों ने पूर्व राज्यपाल का स्वागत भी किया। शुक्रवार को पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया को साथ लेकर बेतालघाट ब्लॉक के आमबाडी व घंघरेठी गांव के समीप कोसी नदी के तट पर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचे। विधायक सरिता आर्या, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दलिप सिंह बोहरा व मंदिर के मंहत भगवान गिरी ने पूर्व राज्यपाल का स्वागत किया। भगत सिंह कोश्यारी ने मंदिर में हो रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में शामिल होकर विशेष पूजा अर्चना की। देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना कर मंदिर में गौशाला का शुभारंभ किया। पूर्व राज्यपाल ने लोगों से मुलाकात कर हालचाल जाना। लोगों से गौसेवा करने को आगे बढ़ने का आह्वान किया। कहा की प्रदेश देवों की भूमि है। धर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने को कहा। कहा की पर्यटन के क्षेत्र में भी कोसी घाटी में अपार संभावनाएं हैं। युवाओं से सरकार की योजनाओं का लाभ उठा पर्यटन व्यवसाय शुरु करने को कहा। लोगों ने तमाम समस्याएं भी बताई जिस पर पूर्व राज्यपाल ने जल्द अधिकारियों को दिशा निर्देश दे समाधान का भरोसा दिलाया। मंहत भगवान गिरी ने मंदिर की सुरक्षा को बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने की मांग की। विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। बाद में प्रसाद ग्रहण करने के बाद पूर्व राज्यपाल गंतव्य को रवाना हो गए। इस दौरान भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह जैडा़, बीडीसी धीरज मेहरा, दयाल सिंह दरमाल, तारा भंडारी, लक्ष्मण मेहरा, दीवान सिंह जलाल, रवि वर्मा, जीवन वर्मा, जीवन खंडूरी, गोपाल सिंह मेहरा, विनोद मेहरा, केशर सिंह, मनोज हाल्सी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!