🔳गांवों में जागरुकता अभियान के तहत हुए विभिन्न कार्यक्रम
🔳रंगोली, मेंहदी प्रतियोगिता के साथ ही निकाली गई जागरुकता रैली
🔳साइबर क्राइम से बचने को भी दी गई जानकारी
🔳 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने की भागीदारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
मतदान जागरुकता अभियान के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने विभिन्न गांवों में जागरुकता अभियान चलाया रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता व गांवों में रैली निकाल लोगों से स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
गुरुवार को बेतालघाट ब्लॉक के गरजोली, ज्योग्याडी व आसपास के गांवों में मतदाता जागरुकता अभियान के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने स्लोगन व समूह गीतों के माध्यम से गांव के बाशिंदों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आह्वान किया। गरजोली गांव में रंगोली बनाओ तथा मेंहदी प्रतियोगिता भी हुई। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। नए मतदाताओं से अपने नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने की अपील की गई। वक्ताओं ने मतदान की महत्वता पर प्रकाश डाल स्वस्थ लोकतंत्र में मतदान को आवश्यक बताया। आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कर स्वस्थ लोकतंत्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया। कहा की प्रलोभन से प्रभावित हुए बगैर किया गया मतदान बेहतर भविष्य की आधारशिला रखता है। एनआरएलएम के ब्लॉक मिशन मैनेजर कमलेश सिंह जलाल ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। साथ ही साइबर क्राइम से बचाव के तरीके बताए। कहा कि जागरुकता ही साइबर क्राइम से बचने का सबसे बड़ा हथियार है। इस दौरान मंजू बिष्ट, योगेश कुमार, नवीन चंद्र, पुष्पा जोशी, मंजू बिष्ट, रेखा देवी, नीलम, दया, गंगा देवी, जानकी देवी, मनीषा, विमला देवी, जीवंती देवी, नंदी देवी आदि मौजूद रहे।




