🔳बेतालघाट ब्लॉक महिला कांग्रेस की जंबो कार्यकारिणी भी हुई गठित
🔳संगठनात्मक मजबूती को पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
🔳ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा
🔳जिलाध्यक्ष ने की आगामी चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट))))

महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन की जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में एकजुटता से कार्य कर भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना का आह्वान किया। महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती को एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
सोमवार को नैनीताल विधानसभा के दूरस्थ बेतालघाट में महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा की आए दिन कानून व्यवस्था भंग होती जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बिगड़ रही है पर सरकार सत्ता के नशे में चूर है। मंहगाई व बेरोजगारी से आमजन परेशान हो चुका है बावजूद सरकार सुध लेने तक को तैयार नहीं है। योजनाएं सफेद हाथी बनती जा रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं का अकाल पड़ चुका है। जिलाध्यक्ष ने आगामी चुनावों में एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। ब्लॉक अध्यक्ष चंपा बोहरा के देखरेख में कई कार्यकताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। पुष्पा देवी, राधिका, शामली व कमला को उपाध्यक्ष, ममता नेगी महासचिव, ब्लॉक सचिव की जिम्मेदारी चंपा देवी, गीता, नीतू, संतोषी को सौंपी गई जबकि ज्योती, कमला,सुमन, पुष्पा को उपसचिव बनाया गया। गीता देवी, तुलसी, रीता को संगठन मंत्री तथा धना देवी, गुंजन, विमला, रमा देवी को प्रचार मंत्री का दायित्व सौंपा गया। 28 महिलाओं को सदस्य बनाया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष माया बोहरा, ललिता देवी, जिला सचिव सीता देवी, विमला देवी, गीता देवी आदि मौजूद रहे।