🔳पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
🔳कथा श्रवण को आसपास के गांवों से उमड़ रहा आस्था का सैलाब
🔳देर शाम तक जारी रहा भजन कीर्तनों का दौर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे गडस्यारी गांव स्थित भगवती मंदिर में हवन पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगे भंडारे के साथ श्रीराम कथा का पारायण हो गया। भंडारे में आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। कथा व्यास पंडित शिवदत्त पाठक ने श्रद्धालुओं से भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। बताया की असत्य पर सत्य की जीत हमेशा होती है।
हाइवे से सटे गडस्यारी गांव स्थित भगवती मंदिर में बुधवार सुबह धर्माचार्यों ने यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे करवाए। विधी विधान से पूजा अर्चना के साथ रामकथा शुरु हुई कथा सुनने को आसपास के काकड़ीघाट, सूरी, बेड़गांव, सड़का, हरडे़, सुनियाकोट, जौरासी, सुयालबाड़ी सुयालखेत समेत तमाम गांवों से सैकड़ों लोग भगवती मंदिर पहुंचे। कथा व्यास पंडित शिवदत्त पाठक ने पुरुषोत्तम भगवान राम की लीलाओं का वर्णन किया। कहा की भगवान राम ने अहंकारी रावण का वध कर असत्य पर जीत की गाथा लिखी। कथा व्यास ने श्रद्धालुओं से भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। बताया की ईश्वर कण कण में विराजमान हैं। बाद में हवन पुर्रणाहुति व महाआरती के बाद विशाल भंडारा लगा। सैकड़ों राम भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। प्रभु राम के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान नारायण सिंह, महेंद्र सिंह बिष्ट, शेखर चंद्र तिवारी, धर्म सिंह कनवाल, राजेंद्र सिंह कनवाल आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।




